हमारा मुनस्यार ( हिन्दी ब्लाँक )
Popular Posts
मुनस्यारी मुनस्यारी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह उत्तराखण्ड में जिला पिथौरागढ़ का सीमांत क्षेत्र है जो एक तरफ तिब्बत सीमा और दूसरी ओर नेपाल सीमा से लगा हुआ है । मुनस्यारी चारो ओर से पर्वतो से घिरा हुआ है ।मुनस्यारी के सामने विशाल हिमालय पर्वत श्रंखला का विश्व प्रसिद्ध पंचचूली पर्वत(हिमालय की पांच चोटियां) जिसे किवदंतियो के अनुसार पांडवों के स्वर्गारोहण का प्रतीकमाना जाता है, बाई तरफ नन्दा देवी और त्रिशूलपर्वत, दाई तरफ डानाधार जो एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट भी है और पीछे कीओर खलिया टॉप है । काठगोदाम, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से मुनस्यारी की दूरी लगभग 295 किलोमीटर है और नैनीताल से 265 किलोमीटर है । काठगोदामसे मुनस्यारी की यात्रा बस अथवा टैक्सीके माध्यम से की जा सकती है और रास्ते में कई खूबसूरत स्थल आते है । काठगोदाम से चलने पर भीमताल, जो कि नैनीताल से मात्र 10 किलोमीटर है, पड़ता है उसके बाद वर्ष भर ताजे फलों के लिए प्रसिद्ध भवाली है, अल्मोड़ा शहर और चितई मंदिर भी रास्ते में ही है । अल्मोड़ा से आगे प्रस्थान करने पर धौलछीना, सेराघाट, गणाई,बेरीनाग और चौकोड़ी है । बेरीनाग और चौकोड़ी अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है । यहां से आगे चलने पर थल, नाचनी, टिमटिया, क्वीटी, डोर, गिरगॉव, रातापानी और कालामुनि आते है । कालामुनि पर करने के बाद आता है मुनस्यारी, जिसकी खूबसूरती अपने आप में निराली है । वैसे तो मुनस्यारी का मौसम पूरे साल भर खुशनुमा रहता है किन्तु अप्रैल से मई और सितम्बर से नवम्बरतक भ्रमण योग्य है । मुनस्यारी में वर्ष केचारों ऋतुओं का आनन्द लिया जा सकता है । बसंत ऋतु में यहां की छटा देखने लायक होती है । जून और जुलाई में यहां काफी बारिश होती है जिससे कभी-कभी रास्ते ब्लॉक हो जाते है । नवम्बर से फरवरी तक बर्फ-बारी का मजा ले सकते है । मुनस्यारी में ठहरने के लिए काफी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस है । गर्मी के सीजन में यहां के होटल खचाखच भरे रहते है इसलिए इस मौसम में वहां जाने से पहले ठहरने के लिए कमरे की बुकिंग जरूर करा लेना चाहिए क्योंकि इस समय में यहां पर देसी और विदेशी पर्यटकों की भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है । विदेशी पर्यटक यहां खासकर ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए आते है । मुनस्यारी के निवासी काफी सरल है और उनका रहन-सहन भी काफी सीधा है। लोग पहाड़ी (स्थानीय बोली) बोलते है और हिन्दी भाषा का प्रयोगभी करते है । यहां के अधिकतर लोग कृषि कार्य में लगे हुए है ।
समुद्रतल से 2290 मीटर ऊंचाई पर स्थित मुनस्यारीमें कुदरत अपने आंचल में तमाम खूबसूरत नजारों के साथ अमूल्य पेड़-पौधे व तमाम जड़ी-बूटियों को छुपाए हुए है। उत्तराखंड के जिले पिथौरागढ़ के एक हिस्से मुनस्यारी पर कुदरत खासतौर पर मेहरबान है। इसकी इन्हीं खूबियों की वजह से ही स्थानीय लोग मुनस्यारी के लिए 'सात संसार, एक मुनस्यारी' की कहावत का प्रयोग करते हैं। क्या हैं आकर्षण गौरी गंगा नदी मुनस्यारी एक विस्तृत क्षेत्र है, जहां शंखधुरा,नानासैंण, जेती, जल्थ, सुरंगी, शमेर्ली व गोड़ीपार जैसे छोटे-छोटे गांव हैं और इन्हीं गांवों के ठीक नीचे कल-कल करती गौरी गंगा नदी बहती है। लोगों का मानना है कि इस नदी में गंधंक का पानी है। यही वजह है कि इसके पानी में औषधीय गुण बताए जाते हैं और माना जाता है कि इसमें नहाने से त्वचा संबंधी तकलीफें दूर होती हैं। सूरज के नजारे यहां से हिमालय की सफेद ऊंची चोटियां बेहद साफ नजर आती हैं। साफ व सुहावने मौसम में यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देख पर्यटक पलक तक झपकना भूल जाते हैं। वैसे, मुनस्यारी उगते व डूबते सूरज के मोहक नजारों के लिए भी मशहूर है। खलिया टॉप मुनस्यारी आने पर पर्यटक खलिया टॉप पर ना जाएं, यह तो नामुमकिन है। हालांकि यहां पहुंचने के लिए एकदम सीधी चढ़ाई चढ़ने की हिम्मत भी जुटानी होती है। वैसे, यहां पहुंचने केबाद पंचौली चोटियों को एकदम साफ देखा जा सकता है।ऐसा लगता है कि मानो ये चोटियां नहीं, बल्कि पांच चिमनियां हों। कहा जाता है कि स्वर्ग की ओर बढ़ने से पहले पांडवों ने आखिरी बार पंचौली में ही खाना बनाया था। वाइल्डलाइफ व बर्ड वॉचिंग इनमें दिलचस्पी रखने वालों के लिए भी यह जगह बेहतरीन है। यहां आमतौर पर दिखाई देने वाले पक्षी विस्लिंग थ्रस, वेगटेल, हॉक कूकू, फॉल्कोन और सर्पेंट ईगल वगैरह हैं। तो मुनस्यारी के जंगल शेर,चीते, कस्तूरी मृग और पर्वतीय भालू का घर कहे जाते हैं। एडवेंचर एक ओर जहां क्षेत्र की'गौरी घाटी' ट्रेकिंग केलिए स्वर्ग कही जाती है, वहीं गौरी गंगा में रॉफ्टिंग के रोमांच को करीब से महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा, सर्दियों में यहां खलिया टॉप और बेतुलीधार पर पहुंच कर भी प्रकृति का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। मुनस्यारी से मिलम, नामीक, रालम ग्लेशियर वगैरह काफी नजदीक हैं। इसके पास जोहार घाटी है, जो किसी समय तिब्बत के साथव्यापार करने का रूट हुआ करता था। ध्यान रखें कि आजइस रूट पर आगे बढ़ने के लिए आपको पूर्व अनुमति लेनी होती है। अगर आप किसीप्रफेशनल ट्रैक ग्रुप के साथ हैं, तो उनके पास पहलेसे ही परमिशन रहती है। शॉपिंग तिकसेन बाजार मुनस्यारी का अकेला बड़ा बाजार है। यहां ठहरने से लेकर खाने-पीने व दिलचस्प शॉपिंग तक का अरेंजमंट है। थल, नाचनी, क्यूटी, तिजम होते हुए तिकसेन बाजार पहुंचते हैं, जो मुनस्यारी के अंतर्गत ही आता है। यहां से खासतौर परपश्मीना ऊन व उससे बनी चीजें खरीद सकते हैं। धार्मिक स्थल मुनस्यारी से 5 किमी पर कालामुनि डांडा में एक प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर है, जिसमें लोगों कीगहरी श्रद्धा है। पर्यटक भी इस मंदिर में जरूर जातेहैं। नवरात्रों में यहां के उल्का देवी मंदिर में एक बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसे मिलकुटिया का मेला कहा जाता है। यहां दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। नौ दिन तक यहां सिर्फढोल, वाद्य यंत्र व नगाड़ों की भक्तिमय गूंज सुनाई देती है। कैसे पहुंचे: दिल्ली से मुनस्यारी करीब590 किमी दूर हैं, वहीं काठगोदाम से इसकी दूरी 314 किमी रह जाती है, जो यहां पहुंचने के लिए करीबी रेलवे स्टेशन भी है। यहां से आगे के लिए आपको बस व टैक्सी असानी सेमिल जाती हैं। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी में एक छोटा सा हवाई अड्डा है, जो मुनस्यारी से 250 किमी की दूरी पर है। कहां ठहरें: कुमाऊं मंडल विकास निगम के शानदार रेस्ट हाउस के अलावा यहां पी-डब्ल्यू डीकी ओर से भी ठहरने की व्यवस्था है। इसके अलावा, यहां कुछ प्राइवट होटल भी हैं, जहां आपको रुकने के लिए अच्छा अरेंजमंट मिलेगा।
http://www.hamaramunsyar.blogspot.com
knowledge dictionary: knowledge dictionary: "The fragrance of flowers spreads only in the dire...
knowledge dictionary: knowledge dictionary: "The fragrance of flowers spreads only in the dire...
www.fullonsms.com/velantine_day.php/VCatId=8
http://www.ncert.nic.in/sites/publication/schoolcurriculum/NCFR%202005/contents1.htm
159 06020104195 बोरागांव जोहार 160 06020105160 तेजम जोहार 161 06020105161 टिमटिया जोहार 162 06020105162 देकुना जोहार 163 06020105163 रातौं जोहार 164 06020105164 खोयम जोहार 165 06020105165 जैर्थी जोहार 166 06020105166 होकरा जोहार 167 06020105167 गौला जोहार 168 06020105168 जोग्यूड़ा जोहार 169 06020105169 कैटी जोहार 170 06020105170 वमनगांव जोहार 171 06020105171 तोली जोहार 172 06020105172 बेडूं महरगांव जोहार 173 06020105173 मोडम जोहार 174 06020105174 किमखेत जोहार 175 06020105175 सैमली जोहार 176 06020105176 रूमीडौला जोहार 177 06020105177 रुमटा जोहार 178 06020105178 रौतगांव जोहार 179 06020105179 अड़खेत जोहार 180 06020105180 उपदिया जोहार 181 06020105181 बारापाटा जोहार 182 06020105182 खेता जोहार 183 06020105183 सैंणरांथी जोहार 184 06020105184 सांगड़ी जोहार 185 06020105196 उमली जोहार 186 06020105197 पुरदम जोहार 187 06020105198 पम्यापिनारी जोहार 188 06020105199 भण्डारीगांव जोहार 189 06020105200 गिनी जोहार 190 06020105201 गिरगांव जोहार 191 06020105202 विर्थी जोहार 192 06020105203 क्वीटी जोहार 193 06020105204 भुर्तिगं जोहार 194 06020105205 ला जोहार 195 06020105206 नामिक जोहार 196 06020105213 डोर जोहार 197 06020105214 चचना जोहार 198 06020105215 नाकड़ी जोहार 199 06020106114 बांसबगड़ जोहार 200 06020106115 रांया जोहार 201 06020106116 सिमलथड़ जोहार 202 06020106118 वजेता जोहार 203 06020106119 खेताली जोहार 204 06020106120 धामीगांव जोहार 205 06020106121 गूंठी जोहार 206 06020106122 खेतभराड़ जोहार 207 06020106123 पोर्थी जोहार 208 06020106124 लटकोट जोहार 209 06020106156 कोटा जोहार 210 06020106157 दाखिम जोहार 211 06020106158 सेलमाली जोहार 212 06020106159 मनौलपन्द्रहपाला जोहार 213 06020106207 समकोट जोहार 214 06020106208 डुंगरी जोहार 215 06020106209 लोद जोहार 216 06020107216 दाफा जोहार 217 06020107217 मडलकिया जोहार 218 06020107218 मगर जोहार 219 06020107219 माजकोट जोहार 220 06020107220 ताराकोट जोहार 221 06020107221 रुईसपाटा जोहार 222 06020107222 सिरमोला जोहार 223 06020107223 छत्रीएराड़ी जोहार
Munsyari-मुनस्यारी The following is the List of villages of Munsyari Tehsil of Pithoragah District of Uttarakhand तहसील-वार कम्प्यूटरीकृतगाँवो की सूची Jul 3,2010 तक प्राप्त आँकडो पर आधारित जिला : पिथौरागढ़ तहसील : मुनस्यारी क्रम सं. गाँव का कोड गाँव का नाम परगना 1 06020101020 उमड़ाडा जोहार 2 06020101021 गोल्फा जोहार 3 06020101022 तोमिक जोहार 4 06020101023 टांगा जोहार 5 06020101024 बिन्दी जोहार 6 06020101025 बोना जोहार 7 06020101026 फर्वेकोट जोहार 8 06020101027 लोदी जोहार 9 06020101028 सिरतोला जोहार 10 06020101059 मवानी-दवानी जोहार 11 06020101060 माणी-धामी जोहार 12 06020101061 दारमा जोहार 13 06020101062 आलम जोहार 14 06020101063 मदरमा जोहार 15 06020101064 शिलिंग जोहार 16 06020101065 सेरा जोहार 17 06020101066 खड़तोली जोहार 18 06020102005 दूनामानी जोहार 19 06020102009 बसन्तकोट जोहार 20 06020102010 उछैती जोहार 21 06020102011 चुलकोट जोहार 22 06020102012 छीजा जोहार 23 06020102013 धूरातोली जोहार 24 06020102014 धौलियाढुँगा जोहार 25 06020102015 फापा जोहार 26 06020102016 वादनी जोहार 27 06020102017 बोथी जोहार 28 06020102018 भटकूड़ा जोहार 29 06020102019 रिंगू जोहार 30 06020102029 बाता जोहार 31 06020102030 निरतोली जोहार 32 06020102046 मदकोट जोहार 33 06020102047 खाटा जोहार 34 06020102048 मल्ला गैला जोहार 35 06020102049 तल्ला गैला जोहार 36 06020102050 डोल्मा जोहार 37 06020102051 डोवरी नार्की जोहार 38 06020102052 वैगा जोहार 39 06020102053 साणा जोहार 40 06020102054 पत्थरकोट जोहार 41 06020102055 विर्थि तराली जोहार 42 06020102056 रोपाड़ जोहार 43 06020102057 राप्ती जोहार 44 06020102058 बल्थी जोहार 45 06020103001 कनलका जोहार 46 06020103002 कोटालगाँव जोहार 47 06020103003 इमला जोहार 48 06020103004 जोशा जोहार 49 06020103006 चौना जोहार 50 06020103007 मोरपट्टा जोहार 51 06020103008 भदेली जोहार 52 06020103031 दरकोट जोहार 53 06020103032 मल्ला दुम्मर जोहार 54 06020103033 तल्ला दुम्मर जोहार 55 06020103034 जलथ जोहार 56 06020103035 उगराली जोहार 57 06020103036 फल्याटी जोहार 58 06020103037 धापा जोहार 59 06020103038 सैनर जोहार 60 06020103039 कुलथम जोहार 61 06020103040 ढीलम जोहार 62 06020103041 दराती जोहार 63 06020103042 गोपालवाड़ा जोहार 64 06020103043 दियापल्ला जोहार 65 06020103044 दियावल्ला जोहार 66 06020103045 घटधार जोहार 67 06020103067 सेविला जोहार 68 06020103068 कैठी जोहार 69 06020103069 तेली जोहार 70 06020103070 तेलकोट जोहार 71 06020103071 डाडावीसा जोहार 72 06020103072 सेरासुरईधार जोहार 73 06020103073 जुदुक जोहार 74 06020103074 किरखेत जोहार 75 06020103075 खसियावाड़ा जोहार 76 06020103076 मत्याली जोहार 77 06020103077 मनाचुलंकार जोहार 78 06020103078 धामीकूड़ा जोहार 79 06020103079 कवाधार जोहार 80 06020103080 चेटीचिमला जोहार 81 06020103081 सेला जोहार 82 06020103082 सेलाचिटाल जोहार 83 06020103083 सेलामल्ला जोहार 84 06020103084 बर्नियागांव जोहार 85 06020103085 खोली जोहार 86 06020103086 पापड़ी जोहार 87 06020103087 रीठा जोहार 88 06020103088 हरकोट जोहार 89 06020103089 मटेना जोहार 90 06020103090 मालूपाती जोहार 91 06020103091 बूंगा जोहार 92 06020103092 सरमोली जोहार 93 06020103093 जैंती जोहार 94 06020103094 शंखधूरा जोहार 95 06020103095 सूरिंग जोहार 96 06020103096 लड़ीग्वार जोहार 97 06020103097 प्वांगती जोहार 98 06020103098 मल्लाघोड़पट्टा जोहार 99 06020103099 तल्लाघोड़पट्टा जोहार 100 06020103100 मिनालगांव जोहार 101 06020103101 नगरियाबाड़ा जोहार 102 06020103102 रांथी जोहार 103 06020103134 लीलम जोहार 104 06020103135 मिलम जोहार 105 06020103136 बिल्जू जोहार 106 06020103137 बुर्फू जोहार 107 06020103138 पाछू गूंठ जोहार 108 06020103139 गनघर जोहार 109 06020103140 लास्पा जोहार 110 06020103141 मापा जोहार 111 06020103142 मर्तोली जोहार 112 06020103143 ल्वां जोहार 113 06020103144 टोला जोहार 114 06020103145 सुमतू जोहार 115 06020103146 खिलांच जोहार 116 06020103147 रालम जोहार 117 06020103148 रिलकोट जोहार 118 06020103149 पोटिंग जोहार 119 06020103150 साईभाट जोहार 120 06020103151 संाईपोलू जोहार 121 06020103152 क्वीरी जोहार 122 06020103153 जिमिया जोहार 123 06020103154 बुई जोहार 124 06020103155 पांतो जोहार 125 06020103210 चरखम जोहार 126 06020103211 नमजला जोहार 127 06020103212 अखोड़िया जोहार 128 06020104103 खोली जोहार 129 06020104104 बजेली जोहार 130 06020104105 बासाणी जोहार 131 06020104106 कुतिमा जोहार 132 06020104107 डांगटी जोहार 133 06020104108 मल्ला भैंसकोट जोहार 134 06020104109 तल्ला भैंसकोट जोहार 135 06020104110 चामी भैंसकोट जोहार 136 06020104111 सुवालेख जोहार 137 06020104112 बाथीगूल जोहार 138 06020104113 बमन गॉव खालसा जोहार 139 06020104117 बरा जोहार 140 06020104125 रिगौनियां जोहार 141 06020104126 नैनीथल जोहार 142 06020104127 मूर्ति जोहार 143 06020104128 रौड़ा जोहार 144 06020104129 भकुन्डा जोहार 145 06020104130 खतेड़ा जोहार 146 06020104131 सीणी जोहार 147 06020104132 सूपाधार जोहार 148 06020104133 नापड़ जोहार 149 06020104185 नाचनी जोहार 150 06020104186 धामी फल्याटी जोहार 151 06020104187 घटघोरगाड़ी जोहार 152 06020104188 रसियाबगड़ जोहार 153 06020104189 भैंसखाल जोहार 154 06020104190 कापा जोहार 155 06020104191 हुपुली जोहार 156 06020104192 कोट्यूड़ा जोहार 157 06020104193 गडेरा जोहार 158 06020104194 वेल्साबगड़ जोहार
SURENDRA SINGH PACHHAI: Love Sayari
SURENDRA SINGH PACHHAI: Love Sayari : Pinky : " I Love You" Pappu : " I Love You Too" Pinky : kitna pyar karte ho? Pa...
GENERAL KNOWLEDGE
Wednesday, 8 February 2012
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment